Gridih News: हत्याकांड के फरार आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी पुलिस ने सोमवार को बासुदेव मंडल हत्याकांड के फरार आरोपी आशीष मंडल के बसगोहरा स्थित घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया। रीमा कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाने के लिए पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। डुमरी थाना के एसआई गोपाल कृष्ण और रामानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। न्यायालय द्वारा इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को 7 दिसंबर 2026 तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। इस मामले में फरार आरोपी के खिलाफ डुमरी थाना कांड संख्या 65/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2)(ए) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.