Gridih News: हजारीबाग रोड स्टेशन का रेलवे रैक प्वाइंट तालाब में तब्दील
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन स्थित करीब आधा किलोमीटर में फैला रेलवे रेक प्वाइंट लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलमग्न होकर गंदे तालाब का रूप लेता जा रहा है। रेक प्वाइंट के विभिन्न हिस्सों में भारी जलजमाव होने के साथ ही चारों ओर गंदगी जमा हो गई है। स्थिति ऐसी बनी हुई है कि यहां उतरने वाले करोड़ों रुपये मूल्य के पीडीएस अनाज के खराब होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
स्थिति का विवरण जानकारी के अनुसार, हजारीबाग रोड स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान रेक प्वाइंट क्षेत्र में पूर्व में तोड़फोड़ और खुदाई का कार्य किया गया था, लेकिन इसके बाद स्थल को समुचित ढंग से सुरक्षित एवं समतल नहीं किया गया। जल निकासी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.