Gridih News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: पचम्बा। गिरिडीह-कोडरमा मुख्य सड़क तेलोडीह के पास काफ़ी जर्जर हो गयी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे यहां रोज दुर्घटना होती है। कई लोग यहां घायल भी हो चुके हैं। लोगों का आवागमन भी मुश्किल है। स्थानीय लोग तीन वर्ष से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा उबल पड़ा। मुखिया सब्बीर आलम के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहले मानव श्रृंखला बनाई फिर पूरे पंचायत में रैली निकाल कर सड़क निर्माण की मांग की। मुखिया सब्बीर आलम ने कहा कि जिले की यह सबसे पुरानी सड़क है। यह सड़क न सिर्फ गिरिडीह जिले के कई प्रखंडों को जोड़ती है बल्कि कोडरमा और बिहार के कई जिले को भी जोड़ती है। लेकिन पिछले कुछ वर्ष से इस सड़क को सड़क कम गड्ढा ज्यादा बोला जाने लगा है। पूरे तेलोडीह में इस सड़क की हालत बहुत खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.