Gridih News: स्वास्थ्य शिविर में 160 लोगों की जांच
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी की ओर से धोबीडीह इंक्लाइन-ए के फाइनल माइन क्लोजर प्लान के तहत खरियोडीह स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के कुल 160 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम में करहरबारी पंचायत की मुखिया सहारा खातून मुख्य रूप से उपस्थित थी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ डॉ. परिमल सिन्हा, डॉ. देबांजन भट्टाचार्जी तथा डॉ. अनुराग सिंह के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.