गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। पड़रिया मुखिया के जाति प्रमाण का विवाद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मुरैना निवासी दिलीप दास, शंकर दास, मुकेश दास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को सीओ से मिलकर मुखिया के जाति प्रमाण पत्र के जांच का आग्रह किया।

जाति प्रमाण पत्र की जांच जिसपर सीओ संदीप मद्धेशिया ने बताया कि डीसी के निर्देश पर बीडीओ ने बीपीआरओ सुरेंद्र यादव से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में पता चला कि मुखिया विजय रविदास चमार जाति के हैं तथा दुखी चमार एवं केवल चमार के वंशज हैं। यह जांच रिपोर्ट मैंने डीसी को 16 जून को ही भेज दिया। हालांकि जांच रिपोर्ट का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सीओ जिस जांच रिपोर्ट का जिक्र कर रहे हैं यह जांच उस दिन हुई ही नहीं थी।

ग्रामीणों का विरोध जांच अधिकारी ने खुद स्वीकार किया कि हो ...