Gridih News: स्टेशन रोड के 32 परिवारों को रोजगार छीनने का सता रहा है डर, लोगों में आक्रोश
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: सरिया। बड़की सरिया नगर पंचायत द्वारा स्टेशन रोड स्थित सरकारी/केशर-ए-हिन्द भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने के लिए 32 परिवारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत ने नोटिस में दो दिनों के भीतर भूमि खाली करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा, कार्रवाई का पूरा खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों और स्टेशन रोड के व्यवसायियों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इससे पहले रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण व्यापा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.