गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के देवनडीह गांव स्थित उप स्वास्थय केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का बाह्य मूल्यांकन स्टेट की टीम करेगी। स्टेट टीम पहुंचने की सूचना पर गांडेय सीएचसी के कर्मी तैयारी मे जुट गए है। बता दें कि एनओएएस कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा के बाह्य मूल्यांकन के तहत राज्य स्तरीय टीम गांडेय प्रखंड के एक स्वास्थ्य उप केंद्र पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य से प्राप्त एक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा के एनक्यूएएस कार्यक्रम के अंतर्गत बाह्य मूल्यांकन होना निर्धारित हुआ है। उक्त कार्यक्रम के तहत गांडेय प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्र देवनडीह में 12 अक्टूबर को राज्य स्तरीय टीम का आगमन होना है। विभागीय पत्र के आलोक में राज्य स्तरीय टीम बुन...