गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बगोदर। प्रखंड के मंझलाडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) में चार कमरों के भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सीढ़ियों की ढलाई में घटिया एवं लोकल सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते उनकी नजर नहीं पड़ती, तो संवेदक घटिया सरिया लगाकर काम पूरा कर निकल जाता। निर्माणाधीन भवन में अनियमितता की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित कनीय अभियंता को दी गई। जेई के निर्देश पर मौके से घटिया सरिया को हटवाकर दूसरा गुणवत्तापूर्ण सरिया बदलवाया गया। इसके अलावा ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही...