Gridih News: स्कूल परिसर के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। लखिया मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक रामदेव कुशवाहा ने सोमवार को विद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीओ संदीप मद्धेशिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीओ प्रमुख के इशारे पर काम कर रहे हैं। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सीओ हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। सीओ कहते हैं कि डीसी का जो निर्देश है उसका पालन किया जा रहा है। रामदेव कुशवाहा ने बताया कि उन्हें हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त है कि स्कूल का पूरा परिसर उनका है। उनके अनुसार कोर्ट के निर्देश पर सीओ को स्कूल का पूरा परिसर उन्हें दिलाना है, लेकिन सीओ के द्वारा उन्हें सिर्फ दो तल्ला भवन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दो तल्ले भवन में रखा कंप्यूटर और मोटर भी चोरी कर ली गई है।वहीं मामले में दूसरे पक्ष के चंदन माथुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.