गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय स्कॉलर बी एड कॉलेज में सोमवार को बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय प्री-ऑब्जर्वेशन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आगामी 28 दिवसीय स्कूल ऑब्जर्वेशन के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला एवं प्राध्यापकगण ने किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण, शिक्षण कला, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, अभिलेख संधारण और बाल मनोविज्ञान से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि 28 दिवसीय विद्यालयी अवलोकन महज अकादमिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि भावी शिक्षकों को सजग अवलोकनकर्ता और समर्पित शिक्षक के रूप में विकसित करने की महत्...