गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पेसरागंढा बनखंजो गिरिडीह में 75 स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग और पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों ने स्कूल बैग पाकर काफी खुशी जाहिर की। स्कूल के शिक्षकों ने क्लब के द्वारा किए गए कार्य का काफी सराहना की। मौके परl लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस क्लब के द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य किए जाते हैं l स्कूली बच्चे अच्छे से पढ़ाई करे, इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे क्लब के द्वारा आगे भी स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण बेहतर हो इसके लिए कार्य किया जाएगा। क्लब के द्वारा दुर्गा मंडप पेसरागंढा के स्थापना समारोह में प...