Gridih News: स्कूटी सवार युवक गंभीर रुप से घायल, कोडरमा में इलाजरत
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के तारानाखो में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धनबाद के चिचाकी निवासी सोहेल रजा, पिता तोहिद अंसारी के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल कोडरमा स्थित एक क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोहेल रजा अपने जीजा डॉ. हसनैन रजा के साथ बलहारा स्थित क्लिनिक में प्रैक्टिस करता था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह स्कूटी से क्लिनिक जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तारानाखो के पास तारापीठ जा रही एक चारपहिया गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोहेल सड़क किनारे रखे बोल्डर पर जा गिरा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.