Gridih News: सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर और अवैध शराब पर रोक लगे
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को हीरोडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महेश चंद्र ने की। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार पर रोक लगाने, अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने तथा चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखने पर चर्चा हुई। पूजा पंडालों एवं पूजा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.