Gridih News: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना के साथ गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। गिरिडीह के भंडारीडीह, बाभनटोली समेत शहर के कई इलाकों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद के दर्शन कर महिलाओं ने अपना व्रत पूरा किया। चक्रवात के कारण दिनभर हुई बारिश के बाद भी पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिनों ने पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह शृंगार किया। हाथों में मेहंदी, माथे पर सिंदूर, मांग में टीका और चूड़ियों से सजी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ करवा चौथ की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एक साथ बैठकर पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.