Gridih News: सोलर जलमीनार की टंकी फटी, पानी की समस्या
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत चरगो गांव में सोलर संचालित जलमीनार की टंकी फट जाने से करीब 50 कोड़ा परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक धूप की वजह से अचानक टंकी फट गई। जिसके बाद से जलमीनार बंद है। टंकी फटने की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी गई बावजूद कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्लास्टिक पाइप बांधकर जुगाड़ लगाकर पानी लेना शुरू किया। ग्रामीण भोला कोड़ा, खिरोधर कोड़ा, लक्ष्मण कोड़ा सहित कुमार,रामेश्वर कोड़ा, डामर कोड़ा एवं किशोर कोड़ा ने बताया कि पीने के पानी के लिए यह एक मात्र साधन था जो खराब हो गया है। जिससे हम ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने जुगाड़ लगाकर पानी की व्यवस्था तो कर ली परंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.