Gridih News: सैकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मंगरोडीह के पाठक हीर में झामुमो महिला मोर्चा ने सोमवार को कार्यक्रम किया। जिसकी अध्यक्षता गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने की। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। पंचायत की मुखिया आशा देवी, प्रीति भास्कर, प्रमिला साव आदि बतौर अतिथि उपस्थित रही। सभी ने महिलाओं की भागीदारी, उनके अधिकारों तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं के पार्टी से जुड़ने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.