गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वार्ड नंबर छह में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी बहनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों को सम्मानित किया गया। मौके पर संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्...