गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई। जिसमें मानदेय की बढ़ोतरी करने, सेविका के ऊपर गैर विभागीय कार्य से मुक्त करने, पोषाहार राशि व मानेदय अद्यतन भुगतान करने, निर्वाचन सम्बंधी कार्यों में जो सेविका बीएलओ है, उन्हें ऑनलाईन कार्य से मुक्त करने, नियमावली में संशोधन करने, सेवानिवृति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने, सेवानिवृति के पश्चात पूर्ण पेंशन भुगतान करने, आरटीआई के नाम पर सेविका-सहायिका को प्रताड़ित बंद करने की मांग की गई। अध्यक्षता देवंती देवी ने की। मौके पर अशोक कुमार सिंह नयन, प्रयाग प्रसाद यादव, रेखा मंडल, विरमा कुमारी, गुड़िया देवी, कौशल्या गोप, उर्मिला कुमारी, बसंती देवी, रिंकु देवी, सुषमा देवी, अन्नपूर्णा मिश्रा आदि थे। बैठक में रांची म...