Gridih News: सेवा संकल्प के तहत महिलाओं को मिला सम्मान
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड के कुम्हरलालो, कुड़को और दुधनिया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश साव शामिल हुए। उन्होंने सहिया, पोषण सखी, सेविका दीदियों, स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों को साड़ी देकर सम्मानित किया। मौके पर सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है। केंद्र सरकार देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। यह भी पढ़ें- भाजपा शासन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.