गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय पिहरा में पदस्थापित शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र विश्वास को शुक्रवार को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। वे लंबे समय से विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। समारोह में प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक रामस्वरूप प्रसाद यादव एवं पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। अतिथियों ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सेवानिवृत्त शिक्षक का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि सतीश चंद्र विश्वास का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने अध्यापन कार्य के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षक को ...