Gridih News: सेवानिवृत्त बिजली कर्मी के निधन पर शोक
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हरिगोविंद चौधरी का सोमवार अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुन्ना सिंह, मुखिया कन्हाई राम, अनुज कुमार, राहुल शर्मा, संदीप बरनवाल, आकाश कुमार, दिनेश राम, बम कुमार, धीरज कुमार, सतीश शर्मा, सूरज शर्मा समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.