Gridih News: सुपरवाइजर की मौत मामले में हाइवा चालक पर प्राथमिकी
गिरडीह, जुलाई 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओद्यौगिक इलाके में स्थित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड में हाइवा की चपेट में आने से सुपरवाइज के मौत मामले में हाइवा चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी मृतक वेंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री के सुपरवाइजर राजकिशोर सिन्हा की पत्नी बिहार के समस्तीपुर जिले के पुसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गौरा निवासी रंजना सिन्हा की शिकायत पर दर्ज की गयी है। रंजना का कहना है कि 21 जुलाई की रात फैक्ट्री के अंदर कोयला गिराने आये हाइवा के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा धक्का मारने से उसके पति 58 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा की मौत हुई है। उसके पति पिछले छह साल से वेंकटेश्वर स्पंज आयरन में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.