Gridih News: सुदिव्य कुमार के निधन पर मधुबन में शोकसभा
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: पीरटांड़। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन की खबर से पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को मधुबन में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साथ बिताए गए समय और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया। मधुबन गेस्ट हाउस में श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में सुदिव्य कुमार के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उपस्थित सैकड़ों लोगों ने कुछ देर मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इधर यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री को लेकर विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि जैन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.