Gridih News: सुख-समृद्धि व शांति के लिए 24 घंटे का अखंड कीर्तन
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित पटना काली मंडा मंदिर परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शनिवार को हवन एवं भंडारा के साथ अखंड कीर्तन का समापन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव लखन पंडित, कोषाध्यक्ष अनिल साव, लट्ठो सोनार, उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, महेंद्र मिस्त्री, विक्रम सोनी, राजेंद्र रविदास, उपेंद्र मिस्त्री, आशीष मिस्त्री, विवेक मिस्त्री समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.