Gridih News: सीसीएल जीएम से मिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का शिष्टमंडल
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक केएस गैवाल से शुक्रवार की शाम को सीसीएल ट्रक ऑनर एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों द्वारा महाप्रबंधक के समक्ष रोड सेल में क्वालिटी का कोयला देने और रोड सेल में गति प्रदान करने की मांग की गई। इस संबंध में एसोसिएशन के हरगौरी साव ने बताया कि महाप्रबंधक के समक्ष कई मुद्दों को रखकर उस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रोड सेल में क्वालिटी का कोयला देने और ट्रकों के माध्यम से अधिकाधिक कोयला निर्यात करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि रोड सेल से स्थानीय लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इस पर महाप्रबंधक की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.