Gridih News: सीसीएल गिरिडीह बना ग्रुप बी डिवीजन चैंपियन, ग्रुप ए में मिला प्रमोशन
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह। सीसीएल गिरिडीह क्रिकेट टीम ने गिरिडीह जिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 के ग्रुप बी डिवीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। 8 नवंबर को जिला स्टेडियम गिरिडीह में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीसीएल गिरिडीह ने यूएचएस महेशलुंडी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों फाइनलिस्ट टीमों को ग्रुप ए डिवीजन में प्रमोशन भी मिला है। रविवार को विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सीसीएल गिरिडीह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी यूएचएस महेशलुंडी की टीम सीसीएल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गिरिडीह जॉइंट्स ने आदित्यपुर टाइगर को 7 विकेट से हराया ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.