Gridih News: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी की ओपेनकास्ट परियोजना से इसी माह शुरू होगा रोड सेल
गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: अजय सिंह, गिरिडीह। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी की ओपेनकास्ट परियोजना में चार साल बाद एक बार फिर कोयले का कारोबार शुरू होने जा रहा है। परियोजना से इसी माह रोड सेल शुरू होने की उम्मीद है। गिरिडीह कोलियरी के डीओ धारकों के अनुसार सीसीएल मुख्यालय द्वारा ओपेनकास्ट रोड सेल के लिए करीब 15 हजार टन कोयले का ऑफर मिला है। इसके लिए 16 सितंबर को बीडिंग निर्धारित है। बीडिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोड सेल के जरिए कोयले की आपूर्ति शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। ओपेनकास्ट परियोजना के चालू होने और रोड सेल में कोयला मिलने की खबर से लंबे समय से रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे असंगठित मजदूरों में खुशी है। रोड सेल शुरू होने से ओपेनकास्ट के करीब दो हजार असंगठित मजदूरों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.