Gridih News: सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल परिसर में तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, घर छोड़ भागे लोग
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शनिवार रात को एक बार फिर सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भू धंसान की घटना हुई है। इस बार शनिवार रात लगभग 9:30 बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई।
घटना का प्रभाव इस घटना अस्पताल परिसर स्थित रसोई घर, जेनरेटर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। परिसर में अभी भी कई लोगों का परिवार रह रहा था। घटना के बाद परिसर में रह रहे लोग घर द्वार छोड़ निकलने लगे। लोग रात में ही घर का सामान ऑटो पर लेकर निकल पड़े।
पहले की घटनाएँ बता दे कि एक माह पहले अस्पताल परिसर में भू धंसान की घटना हुई थी। जिसके बाद अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट किया गया। अस्पताल परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए परिसर में रह रहे लोगों को जगह खाली करने का नोटिस सीसीएल प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.