गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। प्रतिबंध के बावजूद इलाके में अवैध बालू कारोबार का धंधा जारी है। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से इसका खुलासा हुआ है। शुक्रवार को अवैध रूप से बालू ढुलाई करनेवालों पर कार्रवाई करते हुए बगोदर पुलिस ने बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अटका-बिहारो इलाके में की गई छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पर्यावरण संतुलन और नदियों की सुरक्षा के लिए एनजीटी के दिशा-निर्देश पर झारखंड में हर साल 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू घाटों से खनन और ढुलाई बंद रहता है। इसके बावजूद बालू माफिया सरिया के बराकर नदी घाटों से बालू खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से बिक्री कर रह...