गिरडीह, अगस्त 15 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ सीओ नरेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाराखारो आंगनबाड़ी केंद्र, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाराखारो तथा चितरडीह पंचायत के ग्राम डुमरडीहा स्थित संतु राय के क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाराखारो पहुंचने पर अंचलाधिकारी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें गणित विषय पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आंकलन किया तथा नियमित अध्ययन और अनुशासन का महत्व बताया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनकी कक्षा में भाग लिया।वहीं, पाराखारो आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण, बच्चों की उपस्थिति एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद च...