Gridih News: सीएस की कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार रेफरल अस्पताल में कथित अनियमितताओं और चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे धनवार निवासी मनीष राज सिंह ने शनिवार को सिविल सर्जन डॉ बीपी सिंह के आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। सिविल सर्जन ने आंदोलनकारी को नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो, धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि छह दिन से प्रखंड कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे मनीष राज सिंह ने धनवार चिकित्सा पदाधिकारी इंदु शेखर पर गबन, महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार तथा रेफरल अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.