Gridih News: सीआईएसएफ में चयनित विकास महथा का जमुआ में स्वागत
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के पोबी गांव निवासी विकास कुमार महथा पिता अशोक महथा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन और सफलता पूर्वक तीन माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन व सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विकास महथा को माला पहनाकर और बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकास की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, लगन और समर्पण का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि जमुआ क्षेत्र के तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली और कर्मठ युवाओं को सम्मानित करने से समाज में एक सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.