Gridih News: सीआईएसएफ जवान का भव्य स्वागत, दो किमी तक जुलूस
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के संतरायडीह गांव के लाल एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान मिथुन रजक का प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार घर लौटने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह है। खोरीमहुआ से संतरायडीह तक ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान करीब दो किलोमीटर लंगा जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। मिथुन रजक महेश रजक एवं रंजू देवी के पुत्र हैं। सीआईएसएफ का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सीआईएसएफ जवान का भव्य स्वागत, दो किमी तक निकली शोभायात्रा इस अवसर पर बांधी पंचायत के मुखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.