Gridih News: सिहोडीह, बनियाडीह व पपरवाटांड़ के मेले में उमड़ रही भीड़
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के अवसर पर गिरिडीह के आम बगान सिहोडीह, बनियाडीह और पपरवाटांड़ में लगे मेलों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भव्य पूजा पंडालों, आकर्षक प्रतिमाओं और मेले की रौनक श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। दिन ढ़लने के साथ ही मेले में लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है। शाम से लेकर रात 11 बजे तक मेले में भीड़ जमी रहती है। खासकर महिलाओं और बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीनों स्थानों पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। पूजा-अर्चना के बाद लोग परिवार के साथ मेले का आनंद उठा रहे हैं। कहीं आकर्षक सजावट लोगों को लुभा रही है, तो कहीं तरह-तरह के झूले बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में उमड़ रही भीड़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.