Gridih News: सियाटांड़ में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। चिलगा पंचायत के गम्हरिया में रविवार को युवाओं और बच्चों द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शुभम कुमार ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुभम कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की छिपी प्रतिभा को निखरने का बेहतरीन मंच मिलता है। खेल मनोरंजन के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक प्रयासों को समर्थन देने की बात कही। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मोबाइल की दुनिया से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.