गिरडीह, जुलाई 23 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार स्थित दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में आयोजित 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजन-अर्चना में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: अंतर्मन की निर्मलता और आत्मशुद्धि का पर्व है अष्टान्हिका पर्वआयोजन की जानकारी अष्टानिका महोत्सव के तीसरे दिन पीएनडी जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी मीना जैन इंद्र-इंद्राणी बने। वहीं प्रिय जिनेश जैन एवं कल्पना जैन ने द्वितीय इंद्र-इंद्राणी के रूप में विधान की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। आयोजन आदरणीय शास्त्री श्री वीरेंद्र जी, मंजू दीदी एवं अंजू दीदी के सान्निध्...