गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के आवास पर सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस बार सावन मिलन को मनोरंजन के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ा गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब सदस्यों के बच्चों की सेव वाटर-सेव इनवायरमेंट थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। इसका आयोजन अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला एवं आईएसओ नमिता जमवार ने किया। इस दौरान बच्चे धरती मां, पेड़-पौधे और जल के रूप में सजकर आए और संदेश दिया कि जल और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी प्रकृति और सावन की खूबसूरती बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सावन मिलन में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सभी बच्चों को प्राकृतिक संरक्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स...