गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह शहर और आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। शहर से आठ किमी दूर दुखिया महादेव मंदिर समेत शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सावन पूर्णिमा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। दुखिया महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद...