Gridih News: सावन की अंतिम सोमवारी पर हरिहरधाम में आस्था का महा सैलाब
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: पवित्र सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में आस्था का महा सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। भीड़ का आलम यह था कि जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को घंटों तक लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़क तक भक्तों की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। इस दौरान शिवभक्तों द्वारा लगाए जा रहे बोल-बम, हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस मौके पर शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ हर-हर महादेव की गूंजसुरक्षा व्यवस्था सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.