Gridih News: सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड की अमतरो पंचायत के घोषी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार ने जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान रास्ते पर डाली गई मिट्टी, घेरान और प्लेट आदि को हटाया गया। गौरतलब है कि सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीते दिनों सीओ को आवेदन सौंपा था। आवेदन के आलोक में प्रशासन ने मामले की जांच की और बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी, विनोद यादव, मनीष शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.