गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा में बकरे की बलि का प्रचलन जमुआ प्रखंड के रेम्बा तथा आसपास के क्षेत्र में वर्षों से है। इस वर्ष तिथि को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई थी। जितनी लोग उतनी बातें हो रही थी। अंततः निर्णय हुआ कि महाअष्टमी रविवार को मनाया जाएगा। सोमवार संधि पूजा के पश्चात महानवमी की पूजा तथा हवन किया जाएगा। चूंकि रेम्बा में मां दुर्गा की वैष्णवी पूजा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा की जाती है जिसमें 700 से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। ऐसे में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी लालजीत साहू का कहना है कि आचार्य से विमर्श के पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में बकरे की बलि होती है जो सोमवार 3 बजे अपराह्न तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Munger News: पेज चार का बॉटम-लौहनगरी जमालपुर की संस्कृति में रची-बसी हैं मां ...