Gridih News: सार्वजनिक काली मंडप की जमीन पर कब्जे का आरोप
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। उदनाबाद निवासी दिलीप उपाध्याय के नेतृत्व में भरत यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर उदनाबाद के जम्बाद स्थित सार्वजनिक काली मंडप की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक काली मंडप की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जमीन वर्षों से धार्मिक एवं सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.