गिरडीह, सितम्बर 16 -- Gridih News: बेंगाबाद स्थित के एन बक्शी शिक्षा महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित साप्ताहिक अवलोकन कक्षा कार्यशाला का तीसरा दिन बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को तीसरे सप्ताह की गतिविधियों के बारे में प्रो. रेणुका टुडू द्वारा विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला में मुख्य रूप से छह बिंदुओं पर गहन चर्चा और प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मूल्यांकन और अवलोकन, शिक्षण शास्त्र का अभ्यास, पुस्तकालय प्रबंधन, स्वास्थ्य और कल्याण जागरूकता, प्रयोगशालाओं का अध्ययन और खेलकूद का आयोजन करना शामिल है। इन सभी छह बिंदुओं पर प्रशिक्षु विद्यालय में अवलोकन करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षुओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित ...