Gridih News: सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ पर निकली कलश यात्रा
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: डुमरी। सनातन धर्म की उन्नति, धार्मिक जागरुकता, नगर समाज एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से डुमरी पंच मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं जागरण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा पंच मंदिर परिसर से शुरू होकर वनांचल चौक, बेरमो मोड़ और बाइपास ओवरब्रिज होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। यहां आचार्य शंकर शरण ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशों को अभिमंत्रित कराया और श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डुमरी पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा।
आयोजन का कार्यक्रम डुमरी निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.