Gridih News: सात कुत्तों को मारकर कुआं में फेंका
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कुत्ते की निर्मम हत्या कर लाश कुआं में फेंकने एवं जल दूषित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ की है। इस संबंध में बोड़ो निवासी मोहम्मद फैजी आलम ने पचंबा थाना में लिखित शिकायत की है। मोहम्मद फैजी का कहना है कि गुरूवार की सुबह सात बजे वे अपनी जमीन देखने गये थे। यहां देखा कि उनके कुआं में सात कुत्ते को मारकर डाल दिया गया है। अगल-बगल पता करने पर पता चला कि सुंदरटांड़ निवासी छोटु कुमार यादव, मोहन यादव, इस्तेखार अंसारी, आलम अंसारी एवं मो गाजी अंसारी ने कुत्ते को मारकर उसके कुआं में डाला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.