गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित तारानाखो के प्रसिद्ध झरहिया धाम मंदिर में श्रावण माह की तीसरी सोमवारी पर रिमझिम फुहारों के बीच आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा झरहिया नाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिव भजनों और 'हर-हर महादेव' व 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा में तारानाखो, पछरियाडीह, गुंडरी, धनेपुरा, बभनी, चुकरीबर सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांचश्रद्धालुओं का स्वागत श्रद्धालु शिव भजनों पर झूमते हुए सबसे पहले...