Gridih News: साइकिल मिली, फिर भी बच्चों की राह नहीं हुई आसान
गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि साइकिल मिलने के बाद उसे चलने लायक बनाने के लिए 300 से 400 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है。
साइकिलों की स्थिति छात्रों के अनुसार, साइकिलें विद्यालय पहुंचने के समय केवल नट-बोल्ट कसकर दी जा रही है। घर ले जाने के बाद चलाने पर कई साइकिलों में परेशानी सामने आ रही है। इसके बाद मिस्त्री से साइकिल की फिटिंग, ग्रीसिंग और अन्य जरूरी काम कराना पड़ रहा है। इसमें 300 से 400 रुपये तक खर्च हो रहे हैं। छात्र साजन कुमार ने बताया कि साइकिल मिलने के बाद उसे मिस्त्री से ठीक कराना पड़ा। अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.