Gridih News: साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल विष्णीटीकर में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निमाडीह पंचायत की मुखिया आरती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, एसएमसी सदस्य पिंटू कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया में 292 छात्र-छात्राओं के बीच साइकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.