गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गावां। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। गावां बाजार में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं रहने की शिकायत की। इस पर सांसद ने सिविल सर्जन से बात कर तत्काल गावां में एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सांसद मद से भी गावां को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। गावां रानाटोला में नाली व सड़क निर्माण की मांग पर उन्होंने उपायुक्त से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: तिसरी में दिवंगत युवाओं के परिजनों से मिलीं अन्नपूर्णा वहीं मंझने-पछियारीडीह नदी पर पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने सांसद क...