Gridih News: सांख में नया ट्रांसफार्मर का हुआ उदघाटन
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गावां, गिरिडीह। गावां प्रखंड के सांख गांव स्थित नीचे टोला में पंचायत समिति सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव की पहल पर 25 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। सोमवार को मुखिया प्रियंका देवी ने फीता काटकर तथा पंसस अकलेश यादव ने नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। अकलेश यादव ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर में लगातार तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इससे घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। नया ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर श्रवण यादव, कृष्णा मिस्त्री, रामचंद्र यादव, सिकंदर कुमार, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.